अभिनेता और फिल्म निर्माता लेख टंडन का 88 साल की उम्र में निधन

दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता लेख टंडन का रविवार को उनके घर पवई, मुंबई में निधन हो गया। टंडन 88 साल के थे।

दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता लेख टंडन का रविवार को उनके घर पवई, मुंबई में निधन हो गया। टंडन 88 साल के थे।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
अभिनेता और फिल्म निर्माता लेख टंडन का 88 साल की उम्र में निधन

लेख टंडन (फाइल फोटो)

दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता लेख टंडन का रविवार को उनके घर पवई, मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 अक्टूबर को होगा। टंडन 88 साल के थे।

Advertisment

टंडन ने कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरीज का निर्देशन किया था। टंडन पिछले 5-6 महीने से बीमार चल रहे थे। रविवार को शाम 5 बजकर 38 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

लेख टंडन का जन्म 13 फरवरी 1929 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने फिल्म स्वेदश, रंग दे बसंती, हल्ला बोल, पहेली आदि फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। टंडन ने उत्तरायन, खुदा कसम, आम्प्रपाली, प्रोफेसर, जहां प्यार मिले औ प्रिंस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

बताया जाता है कि लेख टंडन को फिल्मों में आने के लिए पृथ्वीराज कपूर ने प्रेरित किया था, जो उनके पिता के दोस्त थे। लेख को शाहरुख खान की खोज करने का श्रेय भी जाता है।

टंडन ने 1988 में शाहरुख को अपने टीवी सीरियल में दिल दरिया के लिए कास्ट किया था। उन्होंने 'फरमान' का भी निर्देशन किया था जो 90 के दशक का दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सबसे लोकप्रिय सीरियल था।

आमिर खान के 'सीक्रेट्स' हुए आउट, देते हैं गालियां और नहाने से है परहेज

Source : News Nation Bureau

lekh tandon passes away lekh tandon
      
Advertisment