Chandrayan 3: चंद्रयान3 के लॉन्च पर स्टार्स हुए Proud, शेयर किए पोस्ट 

14 जुलाई 2023 सभी भारतीयों के लिए प्राउड फील करने का दिन है आज के दिन ISRO ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के लॉन्च कर लिया. इस बात को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

14 जुलाई 2023 सभी भारतीयों के लिए प्राउड फील करने का दिन है आज के दिन ISRO ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के लॉन्च कर लिया. इस बात को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

author-image
Divya Juyal
New Update
ezgif sixteen nine 300

Chandrayan 3( Photo Credit : Social Media)

आज यानी 14 जुलाई 2023 भारतीयों के लिए गर्व का दिन है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान 3 आज सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है. एसएस राजामौली, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अक्षय कुमार समेत कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसरो की जय-जयकार की है. एक्टर्स ने पूरे देश के वैज्ञानिकों को समर्थन और बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. बता दें कि, चंद्रयान 3 शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया गया था. बता दें कि, चंद्रमा पर मिशन के लिए के परिवहन साधन के रूप में फैट बॉय LVM3-M4 रॉकेट का उपयोग किया गया है. इस मौके पर बलीवुड स्टार्स ने ISRO के वैज्ञानिकों की सराहना की और प्राउड फील करते हुए पोस्ट शेयर किए. 

Advertisment

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा , "एक्साइटमेंट का लेवेल चंद्रमां तक पहुंच रहा है. #चंद्रयान3 को उसके आगामी मिशन के लिए मेरी आभासी शुभकामनाएँ भेज रहा हूँ! भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! 🇮🇳 यात्रा सुचारु हो, खोजें मनमोहक हों, और सफलता अद्भुत हो! #गर्वितभारतीय
@इसरो."

साउथ स्टार महेश बाबू ने लिखा, "महान क्षितिजों की ओर आगे! एक और महत्वपूर्ण प्रक्षेपण देखकर रोमांचित हूँ! आज #Chandrayaan3 के प्रक्षेपण के लिए इसरो की शानदार टीम को बधाई और शुभकामनाएं! आप सभी पर गर्व है!"

बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ने लिखा, "हम सभी के लिए गर्व का क्षण! जय हिन्द! सफल लिफ्टऑफ़ के लिए @isro में सभी को बधाई! गॉडस्पीडः #चंद्रयान3 हर हर महादेव!"

आरआरआर निर्देशक एसएस राजामौली ने लिखा, " पूरे देश के लिए गर्व का क्षण!🇮🇳 @इसरो का तीसरा चंद्र मिशन, #Chandrayaan3, सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है... मिशन के पीछे की शानदार टीम को बधाई...सुचारू एवं सफल लैंडिंग की आशा है..."

अक्षय कुमार ने चंद्रयान 2 के समय अपने पुराने ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “और उठने का समय आ गया है! चंद्रयान 3 के लिए @isro के हमारे सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. करोड़ों दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.''उनके 2019 के ट्वीट में लिखा था: “प्रयोग के बिना कोई विज्ञान नहीं है…कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं. @isro के प्रतिभाशाली दिमाग को सलाम, हमें गर्व है और विश्वास है कि चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बनाएगा. हम फिर उठ खड़े होंगे." बता दें कि, चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर वांछित सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने में विफल रहा था. 

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, " भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. #इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को #चंद्रयान3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं. झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिंद! 🇮🇳 @इसरो "

बता दें कि, यदि चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करता है, तो भारत यह लक्ष्य हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. अब तक अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन ही इसे पूरा करने वाले देश रहे हैं. 

chandrayaan-3 Mahesh Babu entertainment Raveena Tandon news-nation SS Rajamouli Suniel Shetty chandrayaan-3-launch isro akshay-kumar news nation live tv news nation live
Advertisment