'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज, तापसी पन्नू का दिखा खिलाड़ी अवतार

फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तापसी नजर आ रही हैं। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तापसी नजर आ रही हैं। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज, तापसी पन्नू का दिखा खिलाड़ी अवतार

'सूरमा' में तापसी पन्नू का दिखा खिलाड़ी अवतार (फोटो-ट्विटर)

फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तापसी नजर आ रही हैं। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

Advertisment

अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कुछ पोस्टर जारी करने के बाद अब निमार्ताओं ने का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।

फिल्म में तापसी का किरदार एक बेटी, एक खिलाड़ी और एक बहादुर लड़की का है।

फिल्म का यह मोशन पोस्टर साझा करते हुए तापसी ने लिखा, 'खेल के लिए मेरा न मरने वाले प्यार..हरप्रीत उर्फ प्रीत से मिलिए, जो सीमाओं से परे जाने में यकीन करती है। 13 जुलाई को उसकी कहानी जानिए..'सूरमा'।'

संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।

, तापसी पन्नू के अलावा फिल्म में अंगद बेदी, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  'टाइगर' फेम अंगद ने हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की है। 

फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है

और पढ़ें: फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, थ्रिलर और एक्शन का दिखा जबरदस्त तड़का

Source : IANS

Diljit Dosanjh tapsee pannu New Poster soorma
      
Advertisment