बालकनी की दीवार पर बैठी नजर आई अनुष्का शर्मा, 'परी' के नए टीजर में दिखा उनका खौफनाक अंदाज़

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का एक और टीजर रिलीज हो गया है। इस नए टीजर में उनका डरावना लुक नजर आ रहा है।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का एक और टीजर रिलीज हो गया है। इस नए टीजर में उनका डरावना लुक नजर आ रहा है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
बालकनी की दीवार पर बैठी नजर आई अनुष्का शर्मा, 'परी' के नए टीजर में दिखा उनका खौफनाक अंदाज़

'परी' का 4th टीजर हुआ रिलीज

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का एक और टीजर रिलीज हो गया है। इस नए टीजर में उनका डरावना लुक नजर आ रहा है। ट्रेलर में अनुष्का बेहद डरावनी लग रही हैं। विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का की ये पहली फिल्म है। इसमें उनके अपोजिट परमब्रता चटर्जी हैं।

Advertisment

'परी' 2 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज होगी। पहले यह मूवी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की 'अय्यारी' के साथ क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।

अनुष्का ने इस नए टीजर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस टीजर में वो घर की बालकनी की दीवार पर बैठी नजर आ रही हैं। चांदनी रात में अनुष्का बहुत ही डरावनी लग रही हैं। इसमें उनका लुक बेहद ही डरावना लग रहा है।

इसके पहले भी अनुष्का भूतों पर फिल्म कर चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी 'फिल्लौरी' में वह फ्रेंडली भूत बनी थीं। वहीं 'NH 10' को भी दर्शकों ने पसंद किया था।

शादी से पहले अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर चलने में नाकामयाब रही। वहीं 'परी' के अलावा अनुष्का एक बार फिर शाहरुख खान के साथ 'जीरो' में नजर आने वाली हैं। इसमें कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। वहीं अनुष्का वरुण धवन के साथ 'सूई धागा' में भी नजर आएंगी।

और पढ़ें: एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, एफआईआर के खिलाफ की याचिका दायर

Source : News Nation Bureau

Anushka sharma Pari teaser release Pari teaser Parambrata Chatterjee Rajat Kapoor Ritabhari Chakraborty
Advertisment