/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/20/41-fatimasana.jpg)
फातिमा सना शेख (इंस्टाग्राम)
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर आईब्रो की वजह से ट्रोल हो गई थीं। उनकी आईब्रो पर एक कट लगा था, जिसके लिए लोगों ने कमेंट्स किए थे। उस वक्त तो एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उसकी वजह सामने आई है।
दरअसल, फातिमा ने अपकमिंग मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए ऐसा किया है। इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसमें उनके साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ भी हैं।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपनी ऑनस्क्रीन मां का खत
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Feb 6, 2018 at 1:02am PST
बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई 'दंगल' फिल्म में भी फातिमा अपने बालों को कटवाने से पीछे नहीं हटी थीं। यह उनकी डेब्यू मूवी थी। हालांकि फातिमा ने 'चाची 420' में बतौर बाल कलाकार काम किया था।
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on Feb 6, 2018 at 1:35am PST
जानकारी के मुताबिक, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' एक नॉवेल 'फिलिप मीडोज' पर आधारित है। इसमें 19वीं सदी के उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की गंभीर चुनौतियों का सामना किया था।
इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख के अलावा अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, शशांक अरोड़ा भी नजर आएंगे। यह मूवी 8 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: एयरकंडीशनर का आराम आपकी हड्डियों को पहुंचा सकता है नुकसान
Source : News Nation Bureau