अपनी मौत की अफवाह से हैरान हैं फरीदा जलाल, कहा मैं एकदम भली-चंगी हूं
यह अफवाह कैसे उड़ी और किसने उड़ाई यह तो फिलहाल नहीं पता चल पाया है, लेकिन फरीदा ने खुद बयान जारी कर इसे झूठा बताया है।
मुंबई:
गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं। यह अफवाह कैसे उड़ी और किसने उड़ाई यह तो फिलहाल नहीं पता चल पाया है, लेकिन फरीदा ने खुद बयान जारी कर इसे झूठा बताया है।
सोशल मीडिया पर निधन की खबर वायरल होने के बाद 67 वर्षीय फरीदा ने कहा, 'मैं भली और चंगी हूं।'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि कहां से ये निराधार अफवाह उड़ी है। शुरू में मुझे हंसी आई.. लेकिन मेरा फोन लगातार बजने लगा और सभी एक ही सवाल कर रहे थे। यह थोड़ा झुंझलाने वाला है, मैं हैरान हूं कि पता नहीं क्यों लोग ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।'
ये भी पढ़ें: मलयालम अभिनेत्री भावना के अपहरण से आहत अर्जुन कपूर ने कहा- हम अपनी महिलाओं की सुरक्षा कैसे करें?
बता दें कि इमरान खान की आगामी फिल्म 'सरगोशियां' में फरीदा एक कश्मीरी महिला का किरदार निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें: सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' के बाद अमिताभ बच्चन संग फिल्म बनाएंगे कबीर खान?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह