फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना भबानी अख्तर अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। साल 2016 में उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी, जिसे बांद्रा फैमिली कोर्ट ने सोमवार को मंजूर कर लिया है। करीब 16 सालों का रिश्ता अब पूरी तरह से टूट चुका है।
फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा अधुना के साथ ही रहेंगी। हालांकि, फरहान कभी भी अपनी दोनों बेटियों से मिल सकते हैं। तलाक की अर्जी के बाद भी फरहान और अधुना अच्छे दोस्त की तरह रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फरहान के साथ लिव-इन रह रही थीं श्रद्धा, शक्ति कपूर ने बताई सच्चाई
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के बीच अफेयर की खबरें पिछले दिनों चर्चा का विषय थी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह बात छापकर सबको हैरान कर दिया था कि श्रद्धा और फरहान लिव-इन में रह रहे हैं। हालांकि, श्रद्धा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें: क्या श्रद्धा कपूर की वजह से आपस में भिड़े फरहान और आदित्य?
खबरों के मुताबिक, फरहान से पहले श्रद्धा कपूर का अफेयर 'आशिकी 2' के को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ था। वहीं जबसे फरहान अख्तर पत्नी अधुना भवनानी से अलग रह रहे हैं, तब से उनका नाम कई को-स्टार से जोड़ा जा रहा है। 'रॉकऑन 2' में साथ काम करते हुए फरहान और श्रद्धा के अफेयर की खबरें आई थीं।
इन जोड़ियों ने एक-दूसरे को कहा अलविदा
गौरतलब है कि इसके पहले भी बॉलीवुड की कई जो़ड़ियां अलग हो गईं। इनमें अरबाज खान और मलाईका अरोड़ा, ऋतिक रोशन और सुजैन खान, करिश्मा कपूर और संजय कपूर, अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन, सैफ अली खान और अमृता सिंह समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau