पार्टी में आपस में भिड़े फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर, क्या श्रद्धा कपूर हैं इसकी वजह?

फरहान और श्रद्धा ने 11 नवंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन 2' में साथ काम किया है। वहीं हाल ही में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ 'ओके जानू' फिल्म में काम किया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
पार्टी में आपस में भिड़े फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर, क्या श्रद्धा कपूर हैं इसकी वजह?

'रॉक ऑन 2' में काम करने के बाद आपने अक्सर फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की नजदीकियों को लेकर खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन इन्होंने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की आदित्य रॉय कपूर से बढ़ती नजदीकी फरहान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। शायद यही कारण है कि फरहान और आदित्य आपस में भिड़ गए हैं।

Advertisment

डेक्कन क्रॉनिकल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हाल ही में भट्ट परिवार ने विशेष फिल्म्स के 30 साल पूरे होने पर पार्टी दी थी। इसी पार्टी में दोनों एक्टर्स आपस में भिड़ गए।

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, फरहान अख्तर आदित्य से काफी नाराज थे और किसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। जब श्रद्धा कपूर को इसकी जानकारी हुई तो वह तुरंत दोनों को समझाने के लिए पहुंच गईं। यह भी बताया जा रहा है कि श्रद्धा इस मामले को सुलझाने के लिए फरहान के घर भी गई थीं।

ये भी पढ़ें: काजोल का करन जौहर पर तंज, कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री में झूठी ईमानदारी बेचते हैं

बता दें कि श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर ने 'आशिकी 2' में एक साथ काम किया था। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, लेकिन दोनों हमेशा इस बात से इनकार करते रहे हैं।

फरहान और श्रद्धा ने 11 नवंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन 2' में साथ काम किया है। इसके बाद श्रद्धा का नाम फरहान से जोड़ा गया। यह खबर आई कि श्रद्धा अपने माता-पिता का घर छोड़ फरहान के साथ रहने लगी थीं, लेकिन इस बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। यहां तक कि यह भी खबर मिली कि फरहान की 16 साल की शादी टूटने की वजह श्रद्धा ही हैं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Aditya Roy Kapur Shraddha Kapoor Farhan Akhtar
      
Advertisment