ऐश्वर्या राय के फर्स्टलुक के साथ रिलीज हुआ फन्ने खां का टीजर
लंबे समय बाद दोनो एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल के अलावा राजकुमार राव भी नजर आने वाले है।
मुंबई:
आखिरकार अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' का टीजर जारी हो गया। लंबे समय बाद दोनो एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल के अलावा राजकुमार राव भी नजर आने वाले है। जो इस टीजर में 'फन्ने खां' की कहानी को बयां कर रहे है।
इस एक मिनट के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'जो खुद अपनी कहानी लिखे वो ही है #FanneyKhan....
'फन्ने खां' के इस टीजर में ऐश्वर्या राय एक रॉकस्टार नजर आ रही है। हालांकि उनके रोल के बारे में कुछ बताया नहीं गया है।
टीजर में राजकुमार राव कहते हैं, 'फन्ने खां, इस नाम के कई मायने होते है, कलाकार, फनकार, सिंगर जादूगर या कोई कमाल का बेवकूफ, बस उसके साथ मजा आ जाए, उसे कहते है फन्ने खां। लेकिन ये कहानी एक ऐसे फन्ने खां कि है जिसने इसकी कहानी ही बदल दी।' इसके बाद अनिल अपने घर की छत पर ट्रम्पेट बजाते हुए नजर आ रहे है।
खबरों के मुताबिक फन्ने खां एक उभरते हुए संगीतकार की कहानी है। जिसमें अनिल कपूर म्यूज़िशियन और ऐश्वर्या राय बच्चन इंटरनेशनल सिंगर की भूमिका निभाने वाली है।
ऑस्कर नामांकित डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की आधिकारिक रीमेक 'फन्ने खां' अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी और इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और राजकुमार राव जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
ऐश्वर्या और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह वर्ष 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में 26 साल पूरे होने पर शाहरुख खान हुए इमोशनल, ट्विटर पर लिखा खास मैसेज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग