इमरान हाशमी ने किया खुलासा, 'मेरी पत्नी मुझे अशुभ मानती है'
इमरान आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में नजर आए थे। इसमें इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी अहम रोल में थे।
मुंबई:
अभिनेता इमरान हाशमी को उनकी पत्नी परवीन शाहनी अशुभ मानती हैं। जी हां, यह बात इमरान ने खुद कही है। उनका कहना है कि वाइफ परवीन जब पोकर खेल रही होती हैं तो वह उन्हें अपने आसपास नहीं रहने देती हैं।
इमरान ने कहा, 'मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी इस खेल में माहिर हैं। जब भी वह अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वह मुझे अपने आसपास नहीं फटकने देती क्योंकि वह मुझे अशुभ मानती हैं।'
ये भी पढ़ें: विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु' अब तय समय से पहले होगी रिलीज, जानें क्या है डेट
अभिनेता ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु में आयोजित 'द स्पाटर्न पोकर्स इंडिया पोकर चैंपियनशिप अवार्ड्स सेरेमनी' के दौरान खेल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पोकर के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आ रहा है। इसे खेल समझा जाने लगा है।
इमरान आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में नजर आए थे। इसमें इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी अहम रोल में थे। 1 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पिछले 6 दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
ये भी पढ़ें: डबल मर्डर मामला: राम रहीम का ड्राइवर खट्टा सिंह गवाही देने को तैयार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?