/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/27/ek-ladki-ko-dekha-to-aisa-laga-tralair-644x362-34.jpg)
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की रिलीज डेट आउट
पहली बार पापा अनिल के साथ नजर आने वाली सोनम कपूर की नई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की रिलीज डेट आउट हो गई है।
सोनम कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' एक फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है। तारीख नहीं भूलिएगा।' फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा राजकुमार राव और जूही चावला भी नजर आएंगे।
#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga, releasing on February 1st, 2019. Don’t forget the date! @AnilKapoor@RajkummarRao@iam_juhi@foxstarhindi@VVCFilms#RajkumarHiraniFilmspic.twitter.com/vvYds14iXK
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 27, 2018
इस फिल्म का टाइटल अनिल कपूर की 1994 की फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' के फेमस गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के नाम पर रखा गया है। फिल्म की रिलीज डेट से पहले इसका टीजर भी आ चुका है। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत भी इसी गाने से होती और उसके बाद रील घूम कर सीधे साल 2018 में पहुंच जाती है।
फिल्म के टीजर में अनिल और सोनम कपूर के बीच कई इमोशनल सीन है, जहां वह खुश और उदासी से भरे नजर आ रहे है। जहां सोनम कहती है 'ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही होता है। अगर न हो तो लव स्टोरी में फील कैसे आएगी'।
शैली चोपड़ा धर निर्देशित 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने किया है।
यहां देखें टीजर
इसे भी पढ़ें: जूही-सचिन के बाद अब इस टीवी कपल की राहें हुई जुदा, लिया तलाक
Source : News Nation Bureau