ईद पर रिलीज़ का स्वामित्व सिर्फ सलमान खान के पास है: करन जौहर

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
ईद पर रिलीज़ का स्वामित्व सिर्फ सलमान खान के पास है: करन जौहर

फाइल फोटो

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस फिल्म के निर्माता करन जौहर ने कहा कि वह अपनी कोई भी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि ये बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फिल्मों के उत्सव का समय होता है।

Advertisment

यह पूछने पर कि क्या आप भी ईद पर अपनी फिल्मों को रिलीज करना चाहते हैं, करण ने कहा- 'नहीं। ईद रिलीज का स्वामित्व सलमान खान के पास है। अगर मैं और सलमान साथ काम करते हैं, तब ही मैं अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करूंगा, अन्यथा नहीं।'

करन जौहर ने कहा, 'हम यहां केवल फिल्में रिलीज करने के लिए नहीं हैं। बल्कि यह तरीके से होना चाहिए। एक निर्माता होने के तौर पर हमें कुछ चीजें अपने दिमाग में रखने की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, वरुण लगे क्यूट तो आलिया दिखीं बिंदास

गुरुवार को फिल्म ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत फिल्म के मुख्य अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट के स्टेज परफॉर्मेस से हुई। वरुण फिल्म में छोटे शहर के मध्यमवर्गीय व्यक्ति की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, 'आलिया फिल्म में एक अच्छी बहू के किरदार में है।'

वरुण ने कहा, 'इस फिल्म में मैंने खुद को फिर से सामने लाया है। इसके लिए हमारे निर्देशक शशांक (खेतान) ने काफी मदद की। उन्होंने मुझे बताया कि यह मत सोचो कि तुम कौन हो और कहां से आए हो। मैं ऐसा महसूस कर रहा था जैसे कि यह मेरी पहली फिल्म हो।'

ये भी पढ़ें: अपनी दुल्हनिया को लेकर मुंबई की सड़कों पर यूं निकले वरुण धवन

वरुण ने फिल्मों में अपनी शुरुआत फिल्म 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और वितरण फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होने से पहले ही सैमसंग J7 स्मार्टफोन के फीचर्स लीक

Source : IANS

Salman Khan News in Hindi Badrinath Ki Dulhania karan-johar
Advertisment