अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर तक, बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी ईद की बधाई

अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अनिल कपूर और एकता कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने शनिवार को अपने फैंस को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी।

अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अनिल कपूर और एकता कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने शनिवार को अपने फैंस को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर तक, बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी ईद की बधाई

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस अंदाज में कहा- ईद मुबारक (फाइल फोटो)

अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अनिल कपूर और एकता कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने शनिवार को अपने फैंस को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह साल प्यार, खुशी, समृद्धि और शांति से भरपूर रहे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा:

अमिताभ बच्चन : ईद मुबारक

ये भी पढ़ें: तैमूर के स्टारडम पर क्या बोले सैफ...?

Advertisment

शबाना आजमी : सभी को ईद की बधाई। कामना करती हूं कि सभी के जीवन में शांति, आनंद, समृद्धि आए।

अनुपम खेर : सभी को ईद मुबारक। हमेशा प्यार, शांति और खुशी कायम रहे।

अनिल कपूर : आप दुनिया में कहीं भी हों और आज कहीं भी जश्न मना रहे हों, मैं आपको और आपके प्रियजनों को सुखद और शांतिपूर्ण ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की बात पर दिया ये जवाब

बोमन ईरानी : ईद अल-जुहा मुबारक! शांति, खुशी और सभी के लिए समृद्धि!

मनोज वाजपेयी : आप सभी को ईद मुबारक। सभी के जीवन में शांति, खुशियां और सम्पन्नता कायम रहे।

एकता कपूर : दुनिया भर के सभी मुसलमानों को ईद की बधाई और आज, कल और हमेशा अल्लाह का आशीर्वाद आपके साथ रहे।

मधुर भंडारकर : ईद मुबारक। आपको और आपके प्रियजनों को ईद की शुभकामनाएं। शांति, खुशी, समृद्धि कायम रहे।

साजिद खान : मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक।

Source : IANS

Eid Mubarak
Advertisment