बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का मियामी में प्रीमियर हुआ, जहां वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो चौंकाने वाला था।
दरअसल बेवॉच में प्रियंका के को-एक्टर ड्वेन जॉनसन उर्फ 'द रॉक' भी प्रीमियर में मौजूद थे। उन्होंने सभी के सामने प्रियंका को किस कर लिया और उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
प्रियंका के साथ क्या हुआ?
प्रियंका चोपड़ा मीडिया को संबोधित कर रही थीं। इसी बीच ड्वेन उनके पास पहुंचे और उनके गाल पर किस कर सभी को चौंका दिया। हालांकि प्रियंका ने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उनका जवाब दिया।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' बने रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर को ऐसे भगाया...
'देसी गर्ल' ने शेयर की तस्वीर
नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में प्रियंका गजब ढा रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ड्वेन के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'सबसे अच्छे इंसानों में से एक के साथ.. 'द रॉक' यूं ही दुनिया को खुश रखो।'
ये भी पढ़ें: B'Day: कभी ली थी सलमान खान से भी ज्यादा फीस, बॉलीवुड हस्तियों ने दी माधुरी दीक्षित को बधाई
ऐसा रहा प्रियंका का अनुभव
प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि टीम की तरह सभी ने बहुत अच्छे से काम किया। सभी ने काफी मेहनत की है। हर किसी का किरदार बहुत ही ज्यादा अच्छा है। पीसी ने बताया कि क्वांटिको और बेवॉच की शूटिंग एक साथ चल रही थी, जिस वजह से उन्होंने काफी ट्रैवल किया।
❤❤they're so cute
A post shared by Priyanka Chopra ❥ (@priyankalovers) on May 15, 2017 at 5:19am PDT
हाल ही में प्रियंका का बेहद बोल्ड और हॉट अंदाज सामने आया था। इस गेटअप में प्रियंका अपनी बेली बटन दिखाती नजर आई थीं। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंटरनेशनल मैगजीन के 6 कवर पेज की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इससे पहले भी वह मॉर्डन लग्जरी नामक मैगजीन के अलग-अलग एडिशन्स में बोल्ड और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: एनर्जी से लेकर इम्यूनिटी तक बढ़ाती है सूजी.. जानिए ये 5 फायदे
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau