मनमोहन सिंह की पत्नी की भूमिका निभाएंगी दिव्या सेठ, अनुपम खेर ने शेयर की फोटो
एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनकी पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।
मुंबई:
एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनकी पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।
अभिनेता अनुपम खेर ने दिव्या के साथ एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
अनुपम ने ट्वीट कर कहा, 'देश के माननीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर के रूप में दिव्या सेठ शाह को पेश कर रहा हूं।'
ये भी पढ़ें: रुबीना ने हाथों पर लगाई अभिनव के नाम की मेहंदी, देखें सगाई की फोटोज
Introducing #DivyaSethShah as Mrs. Gursharan kaur, wife of honourable ex-Prime Minister of India #DoctorManmohanSinghJi.:) @TAPMofficial pic.twitter.com/lbgPV56lY6
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 20, 2018
यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है।
यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: गर्मी में फैशन के साथ बच्चों को पहनाएं कपड़े, अपनाएं ये TIPS
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग