'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' की रिलीज के पूरे हुए 23 साल, काजोल ने अब कही ये बड़ी बात
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट हो गई थी, जिसके बाद इस जोड़ी को कई फिल्मों में साथ देखा गया।
मुंबई:
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल का कहना है कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' उनके लिए हमेशा खास मूवी रहेगी। सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस सुपरहिट फिल्म ने रिलीज के 23 साल पूरे हो गए हैं।
काजोल ने ट्वीट किया, '1,200 हफ्ते हो गए हैं और अब भी दिखाई जा रही है। इतने सालों तक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया। यह हम सबके लिए एक खास फिल्म थी, है और हमेशा रहेगी।'
ये भी पढ़ें: VIDEOS: शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर सुनें उनकी फिल्मों के कुछ यादगार गीत
इस फिल्म को 1996 में 10 फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा गया था। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार भी शामिल है। मराठा मंदिर सिनेमाघर में यह फिल्म 1,009 सप्ताहों से बिना रुके प्रदर्शित हो रही है।
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट हो गई थी, जिसके बाद इस जोड़ी को कई फिल्मों में साथ देखा गया। इसमें 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले' भी शामिल है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा