logo-image

सुशांत को अपने इस घर में लेकर गए MS Dhoni

क्रिक्रेटर एमएस धोनी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन को लेकर काफी उत्सा​हित नजर आ ​रहे हैं।

Updated on: 29 Sep 2016, 01:26 PM

नई दिल्ली:

क्रिक्रेटर एमएस धोनी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन को लेकर काफी उत्सा​हित नजर आ ​रहे हैं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए ‘एमएस धोनी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को धोनी अपने दिल्ली के उस घर में ले गए, जो उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

धोनी, सुशांत और प्रोड्यूसर अरुण पांडे यहां नयी दिल्ली की एयर इंडिया कॉलोनी गए, जहां 2012 तक धोनी के दिल्ली आने-जाने के दौरान यह उनका घर था।

यह वही स्थान है, जहां धोनी 2011 विश्व कप की जीत का जश्न मनाने लौटे थे और यहीं से वह साक्षी के साथ परिणय सूत्र में बंधने निकले थे। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। यह इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।