logo-image

B'Day: कभी ली थी सलमान खान से भी ज्यादा फीस, बॉलीवुड हस्तियों ने दी माधुरी दीक्षित को बधाई

माधुरी ने साल 1999 में लॉस एंजेलिस के एक सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। उनके दो बेटे हैं- अरिन और रयान।

Updated on: 15 May 2017, 07:39 PM

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने सोमवार को 50 वर्ष की हो गईं। वहीं अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और जूही चावला जैसे सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 15 मई, 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने साल 1984 की फिल्म 'अबोध' के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'राम लखन', 'दिल', 'बेटा', 'हम आपके हैं कौन..!', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं।

माधुरी को अभिनय के अलावा, नृत्य कौशल और अभिव्यक्ति के लिए सराहा गया। माधुरी ने साल 1999 में लॉस एंजेलिस के एक सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। उनके दो बेटे हैं- अरिन और रयान। धक-धक गर्ल ने 'हम आपके हैं कौन' में काम करने के लिए 2,75,35,729 रुपये लिए थे, जो सलमान खान की फीस से कहीं ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के 5 वीडियो सांग्स

बॉलीवुड सितारों ने माधुरी के 50वें जन्मदिन की बधाई दी।

अनिल कपूर: मेरी दोस्त माधुरी दीक्षित को उनका 50वां जन्मदिन मुबारक हो!

जैकी श्रॉफ: उनकी मुस्कार मरे हुए को जीवित कर सकती है। खूबसूरत अभिनेत्री। माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई!

जूही चावला: माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई!

ये भी पढ़ें: VIDEO: अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' बने रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर को ऐसे भगाया...

रितेश देशमुख: खूबसूरत, सुंदर। कोई आश्चर्य नहीं कि उन्हें 'वन एंड ओनली' के रूप में संबोधित किया जाए। हैप्पी बर्थडे डियर माधुरी दीक्षित!

अदिति राव हैदरी: मिलियन डॉलर स्माइल की क्वीन, मेरे जैसे लाखों को प्रेरित किया। माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

करन वाही: माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई! आपका यह जन्मदिन आपकी तरह हो- सुंदर और सदाबहार।

मनीष पॉल: हैप्पी बर्थडे माधुरी दीक्षित। मेरी पहली पसंद।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के बाद बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस हुई 'बाहुबली' प्रभास की दीवानी

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)