TIME 100 Gala: महिलाओं के लिए दीपिका पादुकोण ने कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा मेहनताना लेनी वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में सबसे टॉप पर है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा मेहनताना लेनी वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में सबसे टॉप पर है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
TIME 100 Gala: महिलाओं के लिए दीपिका पादुकोण ने कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (IANS)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा मेहनताना लेनी वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में सबसे टॉप पर है

Advertisment

दीपिका का कहना है कि महिलाओं को अगर लगता है कि वे उस मेहनताने के योग्य हैं, तो उन्हें वह मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए।

'टाइम 100' फेस्ट में शामिल होने आईं दीपिका ने टाइम मैगज़ीन से महिलाओं में बेहतर मेहनताना मांगने का आत्मविश्वास होने की जरूरत पर बात कर रही थीं।

दीपिका ने कहा, 'आपको ऐसा एहसास हो सकता है कि क्या मैं हद पार कर रही हूं, क्या मैं इसके लायक हूं? लेकिन अगर आपको लगता है कि आप इसके लायक हैं तो आप यही कीजिए।'

और पढ़ें: गौरी खान ने की सुहाना की फोटो शेयर, फैंस ने कहा- शाहरुख़ की कार्बन कॉपी

दीपिका टाइम द्वारा विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं। इसमें उनके साथ निकोल किडमैन, गाल गडोत, ग्रेटा गार्विग और लेना वैथ भी हैं।

उन्होंने कहा, 'कई वर्षो तक हमें यह सोचने दिया गया कि हमें इस कम मेहनताने से सहमत रहना चाहिए और कभी-कभी बाद में थोड़ा और देने के वादे किए गए। लेकिन मुझे लगता है कि आपको उतना मिलना चाहिए, जितना आप सोचते हैं कि आपको मिलना चाहिए। इसके लिए लड़ना सही है, और शुरुआत में हमें असहज महसूस करना सही है, क्योंकि लंबे समय तक हम ऐसा ही महसूस करते आए हैं।'

दीपिका ने उत्सव में रेड कार्पेट पर नमस्ते बोलकर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने डिप्रेशन से अपने संघर्ष के बारे में भी बात की।

दीपिका मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम करने वाले 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' को भी संचालित करती हैं।

और पढ़ें: लाइव शो में शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के बीच हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो

Source : IANS

times 100 gala Deepika Padukone
Advertisment