/newsnation/media/post_attachments/images/2022/04/10/deepika-padukone-29.jpg)
दीपिका पादुकोण( Photo Credit : TWITTER HANDLE)
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कविता शेयर की है. पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह उस वक्त महज 12 साल की थीं और सातवीं क्लास में पढ़ती थीं. दीपिका पादुकोण की इस कविता का शीर्षक है I am यानी मैं. कविता की पहली चार लाइन है, 'आई एम अ चाइल्ड विद लव एंड केयर, आई वंडर हाओ फार द स्टार्स रीच, आई हियर द रश ऑफ द वेव्स, आई सी द डीप ब्लू सी...' पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें ये दो ही शब्द मिले थे, जिससे उन्हें कविता लिखनी थी. बकौल एक्ट्रेस, 'उनका ये पहली और आखिरी प्रयास है, इसके बाद बाकी सब एक इतिहास है. उन्होंने कभी कविता लिखने की कोशिश भी नहीं की.'

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स शेयर करती हैं. वीकेंड पर दीपिका (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर अपनी कविता शेयर कर अपने बारे में खास जानकारी दी है. हालांकि दीपिका की पहली कविता ही अंतिम साबित हुई. क्योंकि उसके बाध फिर उन्होंने दूसरी कविता नहीं लिखी.
Deepika Padukone shares first ever poem she wrote at 12
— ANI Digital (@ani_digital) April 10, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/U4qKQHKsxX#DeepikaPadukonepic.twitter.com/ToBNyxi9M8
भले ही यह उनकी पहली और आखिरी कविता हो सकती है लेकिन फैंस इससे काफी प्रभावित हैं. जैसा कि हम पोस्ट में देख सकते हैं, दीपिका की कविता में लिखा है, ‘मैं प्यार और देखभाल वाली बच्ची हूं. मुझे आश्चर्य है कि सितारे कितनी दूर पहुंचते हैं. मुझे लहरों की भीड़ सुनाई देती है. मुझे गहरा नीला समुद्र दिखाई देता है. मैं एक प्यार करने वाली बनना चाहती हूं, भगवान की संतान. मैं प्यार और देखभाल वाली बच्ची हूं. मैं खिलने वाले फूल होने का दिखावा करती हूं. मुझे भगवान के सुखदायक हाथ लगते हैं. मैं इतनी दूर तक पहाड़ों को छूती हूं. मुझे चिंता है कि क्या मुझे सभी पसंद हैं. मैं रोती हूं जिन्हें भगवान के कोमल स्पर्श की आवश्यकता है. मैं प्यार और देखभाल वाली बच्ची हूं. मैं समझती हूं कि जीवन समाप्त होना चाहिए. मैं कहती हूं कि आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए. मैं वह सपना देखती हूं जो मुझे सपना देखना चाहिए. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करती हूं. मुझे आशा है कि मैं इसके लायक हूं सबसे अच्छी. मैं प्यार और देखभाल वाली बच्ची हूं.’
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us