दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर में करेंगे शादी, सामने आई तारीख!

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के बाद अब सभी की नजरें बॉलीवुड की ब्यूटीफुल जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के बाद अब सभी की नजरें बॉलीवुड की ब्यूटीफुल जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर में करेंगे शादी, सामने आई तारीख!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के बाद अब सभी की नजरें बॉलीवुड की ब्यूटीफुल जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि दोनों की वेडिंग डेट सामने आई है।

Advertisment

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 18 से 20 नवंबर के बीच सात फेरे लेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।

ये भी पढ़ें: दीपिका की वायरल जिम PHOTOS में स्पॉट हुआ रणबीर कपूर कनेक्शन

हालांकि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के पैरेंट्स चाहते हैं कि मुंबई में ही शादी हो, क्योंकि सभी रिश्तेदार यहीं रहते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग की वजह से कई रिश्तेदार शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे।

फिल्मों की बात करें तो दोनों आखिरी बार 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। इन दिनों रणवीर सिंह 'गुली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

वहीं दीपिका हाल ही में मेट गाला और कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। दोनों ही इवेंट में रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे थे।

ये भी पढ़ें: ताजमहल दुनिया में छठा पसंदीदा पर्यटक स्थल

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Deepika Padukone
Advertisment