मुंबई में पद्मावत की स्पेशल स्क्रीनिंग, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने थामा हाथ
फिल्म का हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी में विरोध हो रहा है। करणी सेना मूवी को रिलीज नहीं होने देना चाहती है।
मुंबई:
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की मंगलवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आएं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल की तो दीपिका और रणवीर का अंदाज इंटरनेट पर छा गया है। दोनों स्क्रीनिंग के लिए एक ही कार में पहुंचे थे। दोनों की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
ये भी पढ़ें: पद्मावत: करणी सेना का मॉल में उत्पात, गाड़ियों को किया आग के हवाले
गौरतलब है कि फिल्म का हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी में विरोध हो रहा है। करणी सेना मूवी को रिलीज नहीं होने देना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भी मीडियाकर्मियों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म देखने के बाद लगभग हर जर्नलिस्ट ने इसे शानदार बताया और करणी सेना के विरोध को गलत बताया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!