अब दीपिका के टैटू का क्या होगा, फिर से एक और ब्रेकअप

डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप होने जा रहा है। जी हां, कुछ दिन पहले जहां दोनोंं की शादी की खबरें आ रही थीं। अब वहीं दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप होने जा रहा है। जी हां, कुछ दिन पहले जहां दोनोंं की शादी की खबरें आ रही थीं। अब वहीं दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
अब दीपिका के टैटू का क्या होगा, फिर से एक और ब्रेकअप

gettyimages

डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप होने जा रहा है। जी हां, कुछ दिन पहले जहां दोनोंं की शादी की खबरें आ रही थीं। अब वहीं दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Advertisment

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। इस साल यह भी सुनने को मिला कि रणवीर और दीपिका ने सगाई कर ली है और जल्द ही ये शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इसके बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो रहा है।

ये भी पढ़ें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हो सकते हैं अलग!

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, 'मैं ऐसा कुछ नहीं करने जा रही हूं, क्योंकि करने के लिए है ही नहीं। मैं इन खबरों से वाकिफ हूं और जानती हूं कि इसके बारे में क्या और कितना कहना है।

देखिए, आप वही कर सकते हैं जो आपके कंट्रोल में होता है। जब आप इस इंडस्ट्री में होते हैं, तो कुछ चीजें आपको मिलती हैं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में होने के कुछ फायदे और नुकसान हैं। ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें भी ऐसी हैं, जिनका आपको इंडस्ट्री में रहते हुए सामना करना पड़ता है। हम एक्टर्स को करियर के दौरान बुलंदियां और प्यार बेहद मिलता है, जिनके सामने ऐसी नेगेटिव बातें मायने नहीं रखती हैं।'

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Deepika Padukone
Advertisment