/newsnation/media/post_attachments/images/2018/11/16/deepikaring-100.jpg)
दीपिका पादुकोण (फोटो: इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत जोड़ा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। इस वक्त सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी स्टार कपल के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन कपड़ों और वेडिंग वेन्यू के अलावा दीपिका की अंगूठी लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है।
खबरों की मानें तो दीपिका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 से लेकर 2.7 करोड़ के बीच बताई जा रही है। यह काफी बड़े साइज की एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग है। बताया जा रहा है कि यह रिंग सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा की अंगूठी से दोगुनी कीमत की है।
ये भी पढ़ें: 'दीपवीर' के बाद अब 'निकयांका' की शादी के लिए हो जाएं तैयार, ये खबर सुनकर प्रियंका-निक के फैंस हो जाएंगे खुश
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग सात फेरे लिए थे। उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई गई। विराट को इस रिंग को बनवाने में करीब 3 महीने का वक्त लगा।
Always favorite 😘❤️. #Virushka#ViratKohli#AnushkaSharma#RanveerDeepika#DeepVeerKiShaadipic.twitter.com/oB0gQT1spU
— NITIN (@gnitin4450) November 15, 2018
वहीं, सोनम कपूर की इंगेजमेंट रिंग की बात करें तो इसकी कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। बता दें कि सोनम ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की।
गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भी सगाई हुई। प्रियंका की कुशम-कट डायमंड रिंग की कीमत 2.1 करोड़ बताई जा रही है।
Source : News Nation Bureau