2003 मानव तस्करी मामले में दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा, गिरफ्तारी के तुरंत बाद मिली बेल

मानव तस्करी के मामले में पटियाला कोर्ट ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने मेंहदी को दो साल की सजा सुनाई है।

मानव तस्करी के मामले में पटियाला कोर्ट ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने मेंहदी को दो साल की सजा सुनाई है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
2003 मानव तस्करी मामले में दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा, गिरफ्तारी के तुरंत बाद मिली बेल

दलेर मेहंदी (फाइल फोटो)

मानव तस्करी के मामले में पटियाला कोर्ट ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने मेंहदी को दो साल की सजा सुनाई है। दोषी करार दिए जाने के बाद तुरंत ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हालांकि उन्हें जमानत मिल दे दी गई है।

Advertisment

मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह लोगों को अवैध रूप से विदेश ले जाते थे। इसके बदले वह मोटी रकम भी वसूलते थे।

1998-1999 के दौरान मेंहदी भाईयों ने 10 लोगों को अपनी म्यूजिक टीम का हिस्सा बनाकर अवैध रूप से विदेश में ले जाकर छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे।

इसी दौरान एक ऐक्ट्रेस के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए दिलेर ने क्रू मेंबर्स की तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया था।

इन मेंहदी भाईयों के खिलाफ पटियाला पुलिस में बख्शीश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें: 'तू आशिकी' की ऐक्ट्रेस को ऑनस्क्रीन KISS नहीं करने की मिली सजा, शो से किया जा सकता है बाहर

Source : News Nation Bureau

Human Trafficking Daler Mehndi
      
Advertisment