/newsnation/media/post_attachments/images/2019/12/21/karan-ians-41.jpg)
करण जौहर ने माफी मांगी( Photo Credit : File Photo)
कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लगाकर रख दिया है. कोरोना वॉरियर्स को छोड़कर हर इंसान घर में कैद हो कर रह गया है. सेलिब्रिटी भी घर में कैद है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ रूबरू हो रहे हैं. वो घर के एक्टिविटी का वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसमें एक नाम बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर का भी है.
करण जौहर इंस्टाग्राम पर लगातार अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हैं. लेकिन अपने पोस्ट को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. करण जौहर ने ट्वविटर पर एक वीडियो देखा, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी. करण जौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है और मुझे अहसास हुआ कि मेरा पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हो सकता है. मैं दिल से माफी मांगता हूं और ये सब जानबूझकर नहीं किया गया था. मुझे माफ कर दीजिए.'
This hit me hard and I have realised many of my posts may have been insensitive to many...I apologise profusely and wish to add none of it was intentional and came from a place of sharing but clearly may have lacked emotional foresight ....am sorry!🙏❤️ https://t.co/MO3kHkDQdo
— Karan Johar (@karanjohar) April 25, 2020
दरअसल, जिस वीडियो को करण जौहर ने शेयर किया है उसमें लोग लॉकडाउन और कोरोना वायरस की वजह से हो रहे परेशानियों का जिक्र किया. जिसमें अस्पतालकर्मी से लेकर वो लोग भी है जो लॉकडाउन की वजह से अपनी नौकरी गंवा बैठे. उनलोगों ने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए सेलिब्रिटीज का शुक्रिया अदा करते दिखाई दिए. उन लोगों का दर्द वीडियो में दिखाई दे रहा है.
इसे भी पढ़ें:Breaking News अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में घुसा कोरोना 'फैलाने' वाला
View this post on InstagramWell guess which animal I remind them of? #lockdownwiththejohars #toodles #season 2 @officialpeppa
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
बता दें कि करण जौहर समेत देश दुनिया के तमाम सेलिब्रिटी लॉकडाउन के दौरान कैसे घर में रह रहे हैं उसका वीडियो शेयर कर रहे हैं. वहीं कई सेलिब्रिटी कोरोना वॉरियर्स के मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us