logo-image

सोनू निगम के अलावा इन सिंगर्स का रहा है विवादों से नाता

कुछ लोग सोनू का समर्थन कर रहे हैं तो कोई उनके ट्वीट को धर्म से जोड़कर उन्हें गलत बता रहा है।

Updated on: 24 Apr 2017, 02:35 PM

नई दिल्ली:

सोनू निगम के अजान ट्वीट के बाद सोशल मीडिया बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग सोनू का समर्थन कर रहे हैं तो कोई उनके ट्वीट को धर्म से जोड़कर उन्हें गलत बता रहा है। सोनू के अलावा कई बॉलीवुड सिंगर्स का भी विवादों से नाता रहा है।

ये भी पढ़ें: 

सोनू निगम ने जारी किया अजान वाला वीडियो, लिखा- गुड मॉर्निंग इंडिया

कंगना रनौत ने कहा- मस्जिद, मंदिर में ​होने वाली धार्मिक गतिविधियां मुझे पंसद हैं

 

अभिजीत भट्टाचार्य (फाइल फोटो)
अभिजीत भट्टाचार्य (फाइल फोटो)

अभिजीत भट्टाचार्य अपने बेबाक ट्वीट्स और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने सलमान खान के हिट एंड रन केस मामले को लेकर ट्वीट किया था कि कुत्ता अगर रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत ही मरेगा। इसके बाद सिंगर की चारों तरफ निंदा हुई थी।

मीका सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
मीका सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)

मीका सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2006 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को किस किया था। राखी ने मीका के खिलाफ केस भी फाइल कराया था। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा था। वहीं एक फैन ने उनके ऊपर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक रिएलिटी शो के दौरान उनका सिंगर शान से भी झगड़ा हो गया था।

हिमेश रेशमिया (इंस्टाग्राम फोटो)
हिमेश रेशमिया (इंस्टाग्राम फोटो)

बॉलीवुड सिंगर म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने महान संगीतकार आरडी बर्मन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि किसी ने भी आरडी बर्मन पर कभी सवाल नहीं उठाया। इसके बाद हिमेश का कई बॉलीवुड हस्तियों ने विरोध किया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

अनु मलिक (ट्विटर फोटो)
अनु मलिक (ट्विटर फोटो)

अनु मलिक पर कई बार म्यूजिक को कॉपी करने का आरोप लग चुका है। साल 1995 में उन पर सिंगर अलीशा चिनॉय के साथ बुरा व्यवहार करने का भी आरोप लगा था।

अंकित तिवारी (इंस्टाग्राम फोटो)
अंकित तिवारी (इंस्टाग्राम फोटो)

आशिकी 2 से मशहूर होने वाले अंकित तिवारी पर कथित तौर पर रेप का आरोप लग चुका है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अंकित ने शादी का झांसा देकर साल 2013 में कई बार रेप किया। इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था और सिंगर के भाई को भी हिरासत में लिया गया था।