कभी नक्सली था ये एक्टर, शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी से की गुपचुप शादी, पहली फिल्म ने ही बना दिया था सुपरस्टार
Israel-Iran Tension Live: ईरान ने सीजफायर करने से किया इनकार, इजराइल ने तेज किए हमले
तमिलनाडु: 60 दिन के प्रतिबंध बाद समुद्र में उतरीं नाव, मछुआरों ने आतिशबाजी से जाहिर की खुशी
Breaking News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज राजकोट में अंतिम संस्कार, अहमदाबाद विमान हादसे में गई थी जान
‘पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी होगी मजबूत’: विदेश मंत्री जयशंकर
आखिर ज्योतिष में ग्रहों के साथ नक्षत्रों को क्यों दिया जाता है इतना महत्व?
Earthquake Today: पेरू में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता
Fresh Veggies Day 2025 पर इस तरीके से करें ताजा सब्जियों की पहचान
Israel-Iran Tension: इजराइली हमलों में तीन दिनों में मारे गए 244 लोग, 1,200 से ज्यादा घायल, ईरान ने किया दावा

जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह 27 साल बाद फिर छेड़ेंगी सुरों की तान

संकट मोचन मंदिर में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 11 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके से शुरू होगा।

संकट मोचन मंदिर में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 11 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके से शुरू होगा।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह 27 साल बाद फिर छेड़ेंगी सुरों की तान

चित्रा सिंह 27 साल बाद फिर छेड़ेंगी सुरों की तान

मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह एक बार फिर से संगीत की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इससे आज की युवा पीढ़ी भी उनकी आवाज से रूबरू हो सकेगी।

Advertisment

स्वर्गीय जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह 27 साल बाद वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में सुरों की तान छेड़ेंगी। वह 15 अप्रैल को संकट मोचन मंदिर में होने वाले संगीत समारोह से फिर से सबको अपना दीवाना बनाने वाली हैं।

संकट मोचन मंदिर में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 11 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर फ्लाइट विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने ली चुटकी

बता दें कि साल 1990 में अपने जवान बेटे की एक हादसे में हुई मौत के बाद से चित्रा ने गजल गाना छोड़ दिया था। लेकिन एक बार फिर से वह मंच गायिकी की शुरुआत वाराणसी से कर रही हैं।

खबरों की मानें तो, चित्रा सिंह का मंच पर आना एक बड़ी बात होगी साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि चित्रा पति जगजीत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग करेंगी। चित्रा लंबे समय से अपने पति जगजीत सिंह के लिए भारत सरकार से भारत रत्न की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखें श्रद्धा कपूर और अर्जुन की लव केमिस्ट्री

वहीं दूसरी ओर 16 अप्रैल को कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की तीसरी पीढ़ी रागिनी महाराज के साथ सिंहनी कुलकर्णी का कथक होगा। उनके साथ सेक्सोफोन बजाने के लिए जार्ज ब्रुक खास तौर पर अमेरिका से आ रहे हैं।

वायलिन पर दीपक पंडित और तबले पर उस्ताद साबिर खां होंगे। मुंबई से अजय पोहनकर के गायन संग अभिजीत पोहनकर विद्युत वीणा बजाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'बेगम जान' झारखंड में Tax Free, इतने करोड़ की मिली छूट

Source : News Nation Bureau

Jagjit Singh Chitra Singh
      
Advertisment