logo-image

इरा त्रिवेदी ने चेतन भगत के ईमेल जारी कर बताई 'Miss you-Kiss you' की पूरी कहानी

बॉलीवुड में उठा 'मी टू' (Me Too) कैंपेन का विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। योग गुरु इरा त्रिवेदी ने मशहूर लेखक चेतन भगत पर आरोप लगाए थे, उसके बाद से ही दोनों के बीच बहस जारी है।

Updated on: 22 Oct 2018, 04:43 PM

मुंबई:

बॉलीवुड में उठा 'मी टू' (Me Too) कैंपेन का विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। योग गुरु इरा त्रिवेदी ने मशहूर लेखक चेतन भगत पर आरोप लगाए थे, उसके बाद से ही दोनों के बीच बहस जारी है। ताजा मामला यह है कि अब इरा ने चेतन के साथ ईमेल पर हुई पूरी बातचीत को ही सार्वजनिक कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही चेतन भगत ने इरा का ईमेल जारी किया था। उन्होंने कहा था कि इरा ने ही उन्हें 'मिस यू और किस यू' जैसा मैसेज भेजा था। इसके बाद अब इरा ने आगे के ईमेल को दुनिया के सामने सार्वजनिक कर दिया है।

ये भी पढ़ें: #Metoo: तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर इसलिए ठोका मानहानि का केस, मांगे 10 करोड़

फोटो: ट्विटर
फोटो: ट्विटर

पहले चेतन ने एक ईमेल को सार्वजनिक किया था। इसमें ईरा ने मैसेज के आखिरी में मिस यू और किस यू लिखा था।

फोटो: ट्विटर
फोटो: ट्विटर

इसके बाद चेतन ने इरा की बातों का रिप्लाई दिया। उन्होंने मिस यू के जवाब में थैंक्स लिखा और किस यू के जवाब में लिखा कि ये सिर्फ फिगर ऑफ स्पीच (अलंकार) है या फिर यहां कुछ बदल रहा है?

फोटो: ट्विटर
फोटो: ट्विटर

इसके बाद जवाब में इरा ने योग गुरु को लेकर ही बातचीत की।

फोटो: ट्विटर
फोटो: ट्विटर

चेतन ने योग गुरु की बात को आगे बढ़ाया और आखिरी में पूछा कि उनके K (किस) वाले सवाल का क्या हुआ?

चेतन और इरा (फाइल फोटो)
चेतन और इरा (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला मी टू कैंपेन शुरू होने के बाद सामने आया था। इरा ने आरोप लगाया था कि चेतन ने अपने कमरे में बुलाकर उन्हें किस करने की कोशिश की थी।

इसके बाद चेतन ने ट्विटर पर इरा का मेल सार्वजनिक करते हुए उल्टा उन्हीं पर ही आरोप लगा दिए थे। तब से ही दोनों के बीच यह विवाद चल रहा है।