logo-image

तेलुगू कवि, लेखक, गीतकार और अवॉर्ड के बादशाह सी. नारायण रेड्डी ने पत्नी के नाम से की अवॉर्ड की शुरुआत

वह अपनी पत्नी सुशीला रेड्डी से वह इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्होंने उनके नाम से एक अवॉर्ड की शुरुआत कर दी, जो महिला लेखिकाओं को दिया जाता था।

Updated on: 13 Jun 2017, 11:47 AM

नई दिल्ली:

साहित्यिक गलियारों में 'सिनारे' नाम से प्रसिद्ध, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सी. नारायण रेड्डी का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 85 वर्षीय प्रसिद्ध तेलुगू कवि, लेखक और गीतकार रेड्डी सन् 1950 से साहित्य के क्षेत्र में अपना कार्य शुरू किया।

वह अपनी पत्नी सुशीला रेड्डी से वह इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्होंने उनके नाम से एक अवॉर्ड की शुरुआत कर दी, जो महिला लेखिकाओं को दिया जाता था।

रेड्डी को पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार और अन्य सम्मानों से सम्मानित किया गया। उनके लिखे तेलुगू फिल्मों के गाने काफी लोकप्रिय हुए। आइए आपको बताते हैं सी. नारायण रेड्डी का और उनके अवॉर्ड के बारे में।

और पढें: OMG रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' हुई लीक!

1. उस्मानिया विश्वविद्यालय से ऊर्दू भाषा में बीए करने वाले नारायण रेड्डी की तेलुगू में कई साहित्यिक कृतियां मील का पत्थर बनीं और जिनके लिए उन्होंने कई सम्मान जीते।

2. नारायण रेड्डी को साल 1978 में आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से कला प्रपूर्णा अवॉर्ड दिया गया।

3. वहीं साल 1977 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।

4. इसके अलावा साल 1988 में राज-लक्ष्मी अवॉर्ड और साल 1992 में भारत के तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण दिया गया।

और पढ़ें: क्या सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को जून में रिलीज हो रही इन 4 फिल्मों से मिल सकती है कड़ी टक्कर!

5. नारायण रेड्डी साल 1997 में राज्य सभा के लिए नामित किये गये थे। नारायण रेड्डी ने फिल्मी जगत में भी अपने लिखे गानों से साउथ फिल्मों में खूब धूम मचाई।

6. नारायण वर्ष 1962 से ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए गाना लिखना शुरू कर दिया। उनको पहली फिल्म 'गुलेबकावली कथा' मिली, जिसने उन्हें शीर्ष मुकाम दिया।

7. इस फिल्म से मशहूर होने के बाद उन्होंने फिर कभी भी मुड़कर नहीं देखा। नारायण रेड्डी ने फिल्मों के लिए 3000 से ज्यादा गाने लिखे।

8. आज भी तेलुगू फिल्म जगत में फिल्मों की कामयाबी का श्रेय नारायण के लिखे गानों को ही दिया जाता है।

और पढ़ें: क्या आप सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बारें में जानते हैं ये 5 खास बातें, नहीं तो यहां पढ़ें