/newsnation/media/post_attachments/images/2018/11/11/boneykapoor-43.jpg)
श्रीदेवी के बिना बोनी कपूर ने मनाया अपना बर्थडे (फोटो: इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उनका बर्थडे पत्नी श्रीदेवी के बिना मनाया गया। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना था, जिनसे दो बच्चे हैं- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।
View this post on InstagramHappy birthday Dad ❤️ love you😘 #FamJam
A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) on
बोनी ने 2 जून 1996 को मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की थी। दोनों दो बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।
मशहूर डायरेक्टर बोनी ने 'मिस्टर इंडिया', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'जुदाई', 'पुकार' और 'हमारा दिल आपके पास है' जैसी कई फिल्में बनाई हैं।
बता दें कि बोनी के बेटे अर्जुन और बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में करियर बना रहे हैं। वहीं, खुशी और अंशुला अभी फिल्मी दुनिया से दूर हैं।