क्या अलग हो जायेंगी दीपिका-रणवीर की राहें?

बॉलीवुड की सुपर क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की राहें हो सकती हैं जुदा..खबरों की मानें तो दोनों ने दोनों ने रिश्ते से अलग होने की सोच रहे हैं।

बॉलीवुड की सुपर क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की राहें हो सकती हैं जुदा..खबरों की मानें तो दोनों ने दोनों ने रिश्ते से अलग होने की सोच रहे हैं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
क्या अलग हो जायेंगी दीपिका-रणवीर  की राहें?

बॉलीवुड की सुपर क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की राहें जल्द हो सकती हैं जुदा। दोनों ही इस रिश्ते से अलग होने की सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर का रिश्ता इन दिनों बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। 

Advertisment

रणवीर-दीपिका 'राम-लीला' के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी किसी ने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। पर हर पब्लिक प्लेस या फिर अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर ने दीपिका के प्रति अपने प्यार को दिखाया है। इनके करीबी सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता अब भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, रणवीर को लगता है कि दीपिका उन्हें तवज्जो नहीं देती हैं। दीपिका रिलेशनशिप को लेकर उत्साहित नहीं हैं। उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। इससे रणवीर काफी नाराज हैं। दोनों काम में इतने बिज़ी है कि एक-दूसरे के दूरियों को कम भी नहीं कर पा रहे हैं।

यह सभी जानते हैं कि रणवीर कई मंच पर दीपिका से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। वह दीपिका की फिल्मों को लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी जाहिर करते रहते हैं। लेकिन दीपिका ने इस रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही चुप्पी साधी हुई है। हालात यह हैं कि पूरी दुनिया को पता है पर दीपिका हैं कि अपने मुंह से कुछ कहने को ही तैयार नहीं हैं। यही बात रणवीर को परेशान करती है।

दीपिका-रणवीर के अलग होने की खबरें कुछ समय पहले भी आई थीं, लेकिन तब बात दब गई थी। बता दें कि रणवीर-दीपिका जल्द संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका के पति के किरदार में नजर आएंगे।

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Deepika Padukone
Advertisment