logo-image

Nick jonas को लेकर भावुक हुईं Priyanka chopra, कही इतनी बड़ी

Priyanka Chopra ने Nick Jonas को अपने soulmate के रूप में चुनने के कारण को बताते हुए कहा कि, उन्हें पति निक जोनास में अपने दिवंगत पिता की छवि नजर आती है.

Updated on: 18 Jul 2021, 06:14 PM

highlights

  • Priyanka chopra आज मना रही हैं अपना 39वां जन्मदिन
  • निजी ज़िन्दगी से जुड़ी बातों को किया साझा 
  • पति निक जोनस के लिए कहा.. 'निक में दिखती है पिता की छवि' 

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एंड हॉलीवुड mega star एक्ट्रेस Priyanka chopra का आज 39वां बर्थडे है. ग्लोबल स्टार के तौर पर जाने जाने वाली प्रियंका  ने दिसंबर 2018 में भारत में निक जोनस संग शादी रचाई थी. दोनों की शादी को लगभग ढाई साल का वक़्त हो चुका है. अक्सर बहुत से इंटरव्यूज के दौरान या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर  Priyanka Chopra को कई बार Nick jonas के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते देखा गया है. इसके अलावा, PC का उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के साथ जो बॉन्ड था वो भी किसी से छिपा नहीं है. और यही वजह थी कि पिता के बेहद करीब होने के कारण उन्होंने उनकी याद में पति निक जोनस के लिए एक बार एक बहुत बड़ी बात भी कह दी थी. चलिए जानते हैं क्या थी वो बात.  

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने स्पेशल अंदाज में भूमि को किया बर्थडे विश, Photo देख आपकी छूट जाएगी हंसी

दरअसल, अपने पिता को याद करते हुए और निक जोनस को अपने soulmate के रूप में चुनने के कारण को बताते हुए प्रियंका ने कहा था कि, Nick Jonas और उनके पिता में बहुत सी समानताएं हैं. 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें पति निक जोनास में अपने दिवंगत पिता की छवि नजर आती है. बता दें कि, 2013 में कैंसर के चलते Priyanka Chopra ने अपने पिता Ashok Chopra को खो दिया था. 

                                                                 

मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रियंका ने कहा था कि- 'जितना अधिक मैं उन्हें जानती हूं, हां मुझे लगता है कि मैंने किसी ऐसे व्यक्ति से शादी की है जिनमें मेरे पिता की छवि है. सिर्फ संगीत ही नहीं, वे दोनों बहुत स्थिर, ठोस, जड़ और भरोसेमंद हैं. मैं जिन भी लोगों को जानती हूं, उनमें निक सबसे विचारशील व्यक्ति हैं. वह जो भी करते हैं, उसमें वह मुझे सबसे पहले रखते हैं.' 

यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर दिखेंगे यूपी पुलिस के जवान

प्रियंका आगे कहती हैं- 'जब आप हर दिन सोकर उठते हैं और यह जानते हैं कि यह व्यक्ति अपने आप से पहले आपके बारे में सोचता है, यह जानना बेहद अद्भुत है. आखिरकार आप यही चाहते हैं कि एक व्यक्ति हो जो आपको आपकी सोच से भी ज्यादा प्यार करे.'

                                                              

सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि निक जोनास को भी कई मौकों पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते देखा गया है. इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों प्रियंका फिल्म 'TEXT FOR YOU' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं. फिल्म कि शूटिंग ख़त्म करने के बाद से वह Hollywood series 'Citadelle' की शूटिंग कर रही हैं.