logo-image

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक इन बड़े सेलिब्रिटीज के रिश्तों में आई दरार, ब्रेकअप से लेकर तलाक तक शॉकिंग खुलासा

आज हम आपको साल 2021 में अलग हुए उन बॉलीवुड और हॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे हैं जो कभी अपने फैंस के साथ सभी को बेस्ट कपल गोल्स दिया करते थे.

Updated on: 25 Nov 2021, 01:57 PM

नई दिल्ली :

शादियों का सीजन चल रहा है. आम हो या खास सभी जोड़े इस मौके पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं. वहीं अगर बॉलीवुड की बात करें तो, एक तरफ जहां कुछ कपल्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक नया मुकाम दे रहे हैं, तो वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस साल अलग होने का फैसला किया. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इस साल कई शॉकिंग ब्रेकअप्स देखने को मिले. बॉलीवुड हो या हॉलीवुड इस साल कई ऐसी जानी- मानी जोड़ियां टूट गई, जो कभी लोगों को कपल गोल्स दिया करती थीं. आइए जानते हैं इस साल किस जोड़े का हुआ तलाक और किसका ब्रेकअप. 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की बढ़ी मुसीबतें, दिल्ली असेंबली के पैनल ने भेजा समन

आमिर खान और किरण राव 
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने इस साल अचानक अलग होने की खबर से सभी को हैरान कर दिया था. इस कपल ने अपनी 15 साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा कर दी. बता दें कि, तलाक के बाद आमिर और किरण ने साथ में अपने फैंस के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें दोनों ने इस बात का जिक्र किया था कि दोनों तलाक के बाद भी बच्चों की परवरिश एक साथ करेंगे. इसके अलावा, दोनों ने ये भी कहा था कि दोनों को साथ में अपने एनजीओ 'पानी फाउंडेशन' के लिए काम करने में भी कोई हर्ज नहीं है. 

                                     

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 
हाल ही में आई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी की वाहवाही लूटने वालीं सामंथा रुथ प्रभु और उनके अभिनेता पति नागा चैतन्य ने बीते महीने ही अलग होने का एलान कर दिया था. कपल ने अपने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी थी. इस खबर ने उनके फैंस को न सिर्फ हैरान किया था बल्कि बुरी तरफ हताश भी कर दिया था.

                                     

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट 
टीवी रिएलिटी स्टार किम कार्दशियन और रैपर-सिंगर कान्ये वेस्ट ने इस साल अपनी सात साल की शादी को खत्म कर दिया. हालांकि, पूर्व कपल ने अपने चारों बच्चों नॉर्थ, सेंट, शिकागो और प्स्लम वेस्ट की कस्टडी को आपस में बांट लिया है. 

                                    

कैमिला कैबेलो और शॉन मेंडेस
मशहूर पॉप सिंगर कैमिला कैबेलो और उनके बॉयफ्रेंड सिंगर शॉन मेंडेस का भी इस साल ब्रेकअप हो गया है. करीब एक साल के रिलेशन के बाद दोनों का यह रिश्ता टूट गया. बता दें कि, दोनों अपने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'सेनोरिटा' से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे. 

                                   

करण मेहरा और निशा रावल 
टेलीविजन स्टार करण मेहरा और निशा रावल ने भी इसी साल अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों अलग हो गए.