New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/04/77-DQM8w9PVoAEUsqA.jpg)
शशि कपूर (फाइल फोटो)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
शशि कपूर (फाइल फोटो)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में निधन हो गया। शशि लंबे समय से व्हील चेयर पर ही थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। सोमवार की शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें ली।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा, अंतिम संस्कार कहां होगा यह तय नहीं है। शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं।
1938 में जन्में शशि बॉलीवुड की पितामाह पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। इंडस्ट्री में फिल्म 'अवारा' से बतौर चाइल्ड कलाकार कदम रखा था।
1961 में फिल्म 'धर्मपुत्रा' से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। शशि कपूर ने करीब 170 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हिंदी के अलावा कई इंग्लिश फिल्मों में भी किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया।
साल 2011 में उनको भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनकी प्रमुख फ़िल्मों में 'शर्मीली़','दीवार', 'कभी-कभी', 'जब जब फूल खिले','बसेरा','पिघलता आसमान', 'दूसरा आदमी', 'आ गले लग जा' आदि शामिल हैं।
शशि कपूर ने अकेले अमिताभ बच्चन के साथ 12 फिल्मों काम किया। जिसमें 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'दीवार', 'कभी-कभी', 'इमान धरम', 'त्रिशूल', 'काला 'पत्थर', 'सुहाग', 'दो और दो पांच', 'शान', 'नमक हलाल' और 'अकेला' शामिल है।
शशि कपूर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। जो उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का सपना था।
इसे भी पढ़ेंं: नहीं रहे शशि कपूर, ' मेरे पास मां है' के अलावा जानिए उनके 7 बेहतरीन डायलॉग जिसने बदल दी किस्मत
HIGHLIGHTS
Source : News Nation Bureau