/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/08/72-sushant-ankita.jpg)
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे (फाइल फोटो)
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने करीब एक साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन एक बार फिर दोनों एक साथ मुंबई में कॉफी शॉप में नजर आए हैं।
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत और अंकिता एक रेस्टोरेंट में साथ कॉफी पीते देखे गए। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। वह साथ में तो बैठे थे, लेकिन चुपचाप कॉफी पी रहे थे।
6 साल एक-दूसरे को दिया डेट
गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता का प्यार टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से परवान चढ़ा था। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया। इसकी वजह अंकिता का पोजेसिव नेचर बताया जाता रहा है।
ये भी पढ़ें: 'एमएस धोनी' के बाद दोबारा पर्दे पर साथ दिखेंगे सुशांत और दिशा
इस एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें
इन दिनों सुशांत और 'राबता' की एक्ट्रेस कृति सेनन के रिलेशन को लेकर काफी खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा इस बात से इनकार किया है। दोनों 'राबता' फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की माने जो सुशांत और दिशा की जोड़ी रॉबी ग्रेवाल की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (रॉ) में साथ नजर आ सकती है। एमएस धोनी में दोनों की जोड़ी को काफा सराहा गया था।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau