वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड शख्सियतों ने 26/11 पीड़ितों को ऐसे किया याद

मुंबई में 26/11 हमलों की 10वीं बरसी पर हिंदी फिल्म उद्योग की कई शख्सियतों ने सोमवार को अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई में 26/11 हमलों की 10वीं बरसी पर हिंदी फिल्म उद्योग की कई शख्सियतों ने सोमवार को अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड शख्सियतों ने 26/11 पीड़ितों को ऐसे किया याद

वरुण धवन, अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना (फाइल फोटो)

मुंबई में 26/11 हमलों की 10वीं बरसी पर हिंदी फिल्म उद्योग की कई शख्सियतों ने सोमवार को अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisment

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा 26 नवंबर 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों में 164 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस दौरान अभिषेक बच्चन और वरुण धवन जैसी कई बॉलीवुड शख्सियतों ने शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें: #Confirm: शाहरुख खान की 'जीरो' होगी श्रीदेवी की आखिरी फिल्म, आलिया-करिश्मा के साथ शूट किया था गाना

अभिषेक ने लिखा, "अभिषेक. 26/11।"

वरुण धवन ने लिखा, "हमें 26/11 को कभी भूलना नहीं चाहिए। हम केवल मजबूत हुए हैं। मुंबईकर जय हिंद।"

अर्जुन कपूर ने लिखा, "26/11 के हमारे नायकों को याद कर रहा हूं। हर किसी ने कठिन समय में एक-दूसरे की मदद की थी। उनके साहस और बलिदान और सभी निर्दोष पीड़ितों के लिए दिली संवेदनाएं।"

आफताब शिवदासानी ने लिखा, "हमें भारत के वीर सपूतों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।"

मधुर भंडारकर ने लिखा, 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के नायकों को याद कर रहा हूं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए खुद का बलिदान दिया।

हंसिका ने कहा, "26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के नायकों को याद कर रही हूं। उन नायकों को सलाम जिन्होंने दूसरों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।"

Source : IANS

Mumbai Attack bollywood
      
Advertisment