मुंबई की बारिश में फंसे फिल्मी सितारें, वीडियो में दिखाई हकीकत
चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मायानगरी मुंबई की तस्वीर बदरंग कर दी है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई:
मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बारिश से परेशान हैं। कई सितारों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वहां के हालात साफ दिख रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, आर माधवन और संजय कपूर ने तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज और वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि समंदर सड़क पर आ गया है और पानी में जहाज की जगह गाड़ियां तैर रही हैं।
ये भी पढ़ें: करण जौहर ने एक बार फिर शेयर की रूही और यश की तस्वीर
अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी कार भारी बारिश में फंस गई... अपने एक दोस्त को बाहर निकलकर फोन किया और फिलहाल उनके ही घर पर हूं।'
My car got stuck in heavy rains. Called a friend. He & his daughter came to my rescue. Now I am in his house. 🙏#StaySafe #HelpfulMumbai pic.twitter.com/YIoMcvwojb
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 29, 2017
वहीं आर माधवन ने भी एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। उनकी कार ने भी बीच रास्ते में धोखा दे दिया। माधवन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी नादान कार फंस गई है। मुझे सड़क पर चलना पड़ा और जांघ तक भरे पानी में चलकर घर तक जाना पड़ा। ये एक्साइटमेंट भी है और फ्रस्टेशन भी।'
Right now in MUMBAI.. pic.twitter.com/6rQf7Xmc7Q
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) August 30, 2017
एक्टर संजय कपूर ने भी वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी है। उनकी गाड़ी पानी में आधी डूब चुकी है। उनके घर के बाहर बहुत पानी भरा है।
ये भी पढ़ें: क्या आप जानना चाहते हैं.. दीपिका को किस शख्स से है लगाव?
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on Aug 29, 2017 at 5:09am PDT
बता दें कि चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मायानगरी मुंबई की तस्वीर बदरंग कर दी है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सड़कों, घरों और रेलवे ट्रैकों पर घुटने से ज्यादा पानी भरा हुआ है। सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: CM योगी बोले, ऐसा न हो लोग बच्चों को सरकार के भरोसे छोड़ दें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार