दिल्ली और आसपास के राज्य तीन दिन से धुंध की चादर में लिपटे हुए हैं। यह स्मॉग है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। इस धुंध को देखकर बॉलीवुड हस्तियां भी परेशान और हैरान हैं। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जाहिर किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
आलिया भट्ट ने अर्जुन कपूर के एक वीडियो को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह बहुत भयानक है। दरअसल अर्जुन ने यमुना एक्सप्रेस पर धुंध की वजह से हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
ये भी पढ़ें: प्रदूषण पर NGT ने जताई नाराज़गी, कहा- अगली पीढ़ी को क्या देंगे?
अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो हैरान करने वाला है।
वरुण धवन ने पहले मास्क पहने एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिल्ली में इस कदर धुंध है कि सांस लेना मुश्किल है। वरुण ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह कह रहे हैं कि एक-दूसरे को दोष देने की बजाए बदलाव लाएं। अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक पहल शुरू की जाए।
श्रद्धा कपूर ने ट्वीट किया कि दिल्ली के हालात परेशान करने वाले हैं। हम सब क्या कर रहे हैं?
परिणीति चोपड़ा ने भी मास्क पहनकर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। वह फिल्म की शूटिंग के लिए दो दिन दिल्ली में थी, लेकिन धुंध की वजह से उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम होने लगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा ऑनलाइन घोटाला: ED ने नवाजुद्दीन को किया तलब, होगी पूछताछ
दिया मिर्जा ने भी ट्विटर पर लिखा कि प्रदूषण को खत्म करने की सख्त जरूरत है।
तापसी पन्नू ने ट्वीट किया कि वह दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में धुंध देखकर काफी दुखी हैं।
Source : News Nation Bureau