logo-image

आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक, जब फिल्मों के लिए ये बनीं Fat से Fit

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए अपना वजन कम किया है।

Updated on: 08 Nov 2016, 02:48 PM

मुंबई:

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर सुर्खियों में है। वह जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के अपोज़िट नज़र आएंगी। एक वक्त था, जब सारा अली खान काफी हेल्दी थीं। सैफ अली खान ने भी उन्हें फिल्मों में आने के लिए वज़न घटाने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपना फिगर मेनटेन किया। आजकल हर कोई उनकी खूबसूरती और फिगर की तारीफ कर रहा है। सारा अली खान के अलावा बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं, जो फैट से फिट हुई हैं। 

आलिया भट्ट ने कम किया था वज़न
आलिया भट्ट ने कम किया था वज़न

फिल्मों में एंट्री करने से पहले आलिया भट्ट का वज़न काफी ज्यादा था। आलिया ने सिर्फ तीन महीने में 16 किलो वज़न कम किया था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। रोजाना स्विमिंग, जिम, डांस और वर्कआउट किया। आज वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

परिणीती चोपड़ा का वज़न 86 किलो था
परिणीती चोपड़ा का वज़न 86 किलो था

परिणीति चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। परिणीति चोपड़ा का वज़न करीब 86 किलो था, लेकिन आज वो काफी स्लिम हो गई हैं। परिणीत ने फिल्मों में आने के लिए करीब 30 किलो वज़न कम किया था।

सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वज़न
सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वज़न

सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी खूबसूरती की सभी ने तारीफ की, लेकिन फिल्मों में आने से पहले सोनम करीब 85 किलो की थीं। उन्होंने योग, कथक, डांस और जिम में वर्कआउट कर अपना वजन करीब 35 किलो घटाना था।

सोनाक्षी सिन्हा ने कम किया 35 किलो वजन
सोनाक्षी सिन्हा ने कम किया 35 किलो वजन

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन सोनाक्षी के वज़न को लेकर भी काफी बातें हुई थी। उन्होंने परफेक्ट फिगर पाने के लिए जिम में काफी मेहनत की और करीब 30 किलो वज़न घटाया।

भूमि पेडनेकर ने पहली फिल्म में निभाया था प्लस साइज़ महिला का किरदार
भूमि पेडनेकर ने पहली फिल्म में निभाया था प्लस साइज़ महिला का किरदार

भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म टॉयलट: एक प्रेम कथा के लिए शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने 'दम लगा के हईशा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उस वक्त उनका वज़न करीब 80 किलो था। फिल्म में प्लस साइज़ महिला का किरदार निभाने वाली भूमि जब मीडिया के सामने आईं तो सभी उनके छरहरे फिगर को देखकर चौंक गए थे।

100 किलो था ज़रीन खान का वज़न
100 किलो था ज़रीन खान का वज़न

ज़रीन खान ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले उनका वज़न करीब 100 किलो था, जिस उन्होंने एक साल में घटाकर 57 किलो किया। परफेक्ट फिगर पाने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज़ और डाइटिंग की।