logo-image

Ananya Panday को फैशन करना पड़ा भारी, लोगों ने कहा 'आपके घर में चूहे है क्या'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (ananya panday) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है. कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी किसी और वजह से लेकिन, इस बार वो अपने फैशन स्टाइल के चलते ट्रोल होती हुई नजर आ रही है.

Updated on: 15 Dec 2021, 11:05 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे (chunkey pandey daughter) की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है. अपने फैशन से लोगों का दिल लूटने वाली अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है. वैसे तो इसमें कोई शक नहीं है कि अन्नया पांडे इंडियन हो या वेस्टर्न दोनों में बेहद ही खूबसूरत लगती है लेकिन, इस बार उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसके चलते उन्हें लोगों की ट्रोलिंग (ananya pandey trolled) का शिकार होना पड़ा है. उनकी ये तस्वीर देखकर फैंस को उनका फैशन सेंस कुछ समझ नहीं आ रहा. 

                                         

वैसे तो सोशल मीडिया पर हमेशा से ही एक्ट्रेस का चुलबुला लुक देखने को मिला है. लेकिन, इस बार उन्होंने हद ही पार कर दी है. दरअसल, अनन्या ने हाल ही में एक फोटोशूट (ananya pandey photoshoot) करवाया है. जिसमें वो मल्टी स्ट्राईप वाले स्वेटर को पहने हुए नजर आ रही है्ं. जिसकी हाफ स्लीव के साथ नेट जोड़ी गई है. रिपोरट्स के मुताबिक, इस खास स्वेटर को शिवान एंड नरेश के डिजाइनर हाउस के लिया गया है. अनन्या की इस ड्रेस को देखकर सबकी नजरें उन्हीं पर अटक गई है क्योंकि उन्होंने पुलोवर के साथ जो मैचिंग पैंट पहनी है वो जालीदार है. जिसमें उनके पैर साफ नजर आ रहै है. 

                                                   

कुछ फैंस को अनन्या का ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उन्हें 'स्टनिंग' और 'wow' जैसे कमेंट्स किए है. 

                                                       

वहीं कुछ फैंस ने अनन्या को ट्रोल करते हुए कह दिया कि 'आपके घर पर चूहे बहुत है क्या'. 

                                                         

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस इस तरह से अपने फैशन को लेकर ट्रोल हुई है. इससे पहले भी उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. बीते कुछ वक्त पहले ही अनन्या ने व्हाइट टॉप और जींस में अपनी तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की थी. जिसमें फैंस ने उन पर भद्दे कमेंट्स करते हुए कहा था कि 'आपको शर्म नहीं आती'. अनन्या का फैशन स्टाइल वैसे तो बेहद पसंद किया जाता है. लेकिन, कभी-कभी एक्ट्रेस बिना सोचे समझे ऐसी ड्रेस पहन लेती है कि उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है.