/newsnation/media/post_attachments/images/2024/06/09/modi3-60.jpg)
shah rukh khan( Photo Credit : social media)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गज दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान भी शपथ ग्रहण समारोह में नजर आएं. खान के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके बेटे अनंत अंबानी और मशहूर अभिनेता रजनीकांत भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे. बता दें कि, आज शाम 7.15 बजे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण करेंगे. चलिए राष्ट्रपति भवन से आ रही कुछ शानदार तस्वीरों को देखें...
शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अभिनेता रजनीकांत..
#WATCH | Actor Rajinikanth at the Forecourt of Rashtrapati Bhavan for the oath ceremony. pic.twitter.com/27Zp5edH1m
— ANI (@ANI) June 9, 2024
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए.
Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani along with his son Anant Ambani attend the oath ceremony of PM-designate Narendra Modi at Rashtrapati Bhavan in Delhi. pic.twitter.com/scVuTa1aI0
— ANI (@ANI) June 9, 2024
राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए.
Delhi | Actors Shah Rukh Khan and Akshay Kumar greet each other as they arrive to attend the oath ceremony of PM-designate Narendra Modi at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/A6jhJBsI9K
— ANI (@ANI) June 9, 2024
भाजपा सांसद-निर्वाचित कंगना रनौत राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह में शामिल हुईं.
#WATCH | BJP MP-elect Kangana Ranaut attends the oath ceremony at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/vOaLU9036v
— ANI (@ANI) June 9, 2024
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में अभिनेता अक्षय कुमार, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और भाजपा सांसद-निर्वाचित धर्मेंद्र प्रधान
#WATCH | Actor Akshay Kumar, Navneet Kumar Sehgal, Chairman of Prasar Bharati and BJP MP-elect Dharmendra Pradhan at Rashtrapati Bhavan in Delhi pic.twitter.com/Mn4Y4Dwqsm
— ANI (@ANI) June 9, 2024
Source : News Nation Bureau