नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- शाहरुख खान सेट पर स्टारडम नहीं लेकर जाते

नवाजुद्दीन शाहरुख के साथ फिल्म रईस में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी।

नवाजुद्दीन शाहरुख के साथ फिल्म रईस में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- शाहरुख खान सेट पर स्टारडम नहीं लेकर जाते

रईस में नज़र आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फोटो: फेसबुक)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान सेट पर अपना स्टारडम नहीं दिखाते हैं। नवाजुद्दीन शाहरुख के साथ फिल्म रईस में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी।

Advertisment

नवाजुद्दीन ने कहा कि सेट पर अपनी प्रसिद्धि नहीं दिखाने से फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में बेहतर काम करने में मदद मिलती है। नवाजुद्दीन बॉलीवुड के तीनों प्रमुख खान- आमिर, सलमान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

अभिनेता ने तीनों के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर बताया, 'मैंने तीनों खानों के साथ काम किया है। आमिर जी के साथ 'तलाश' में, सलमान भाई के साथ 'किक' में और शाहरुख खान साहब के साथ 'रईस' में। तीनों का अपना अलग अंदाज है और उनके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा।'

ये भी पढ़ें: बेहतरीन अभिनेता हैं नवाजुद्दीन, उनके पास सीखने को बहुत कुछ है: टाइगर श्रॉफ

नवाजुद्दीन ने कहा, 'जहां तक शाहरुख खान के साथ काम की बात है, तो मुझे उनके साथ काम में बहुत मजा आया, क्योंकि वह सेट पर एक कलाकार की तरह काम करते हैं। वह सेट पर स्टारटम नहीं लाते। वह बहुत ही विनम्र हैं।'

गौरतलब है कि राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में शाहरुख ग्रे शेड किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म के डायलॉग और गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'हरामखोर' का ट्रेलर रिलीज, देखिये नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नया अंदाज

Source : IANS

Shah Rukh Khan News in Hindi Nawazuddin Siddiqui Raees
Advertisment