अर्जुन कपूर का 'बुढ़ापा' देखकर परिणीति चोपड़ा ने किया ये कमेंट

सोनम कपूर (Sonam Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बुढ़ापे का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है

सोनम कपूर (Sonam Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बुढ़ापे का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
अर्जुन कपूर का 'बुढ़ापा' देखकर परिणीति चोपड़ा ने किया ये कमेंट

अर्जुन कपूर (फोटो- Instagram)

बॉलीवुड सितारों की सोशल मीडिया पर इन दिनों बूढ़े रूप की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बुढ़ापे का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपने बुढ़ापे के लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Advertisment

सफेद बालों में अर्जुन कपूर इतने डैशिंग लग रहे हैं कि फैंस और बॉलीवुड के सितारे भी उनके लुक को सराह रहे हैं. अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Old age hit me like ..'. तस्वीर में अर्जुन सफेद बालों के साथ सफेद टी शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन के चेहरे पर झुर्रियां भी नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- 'साकी साकी' गाने पर नोरा फतेही ने दिया वरुण धवन को चैलेंज

View this post on Instagram

Old age hit me like .. 👀

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन की इस फोटो को देख कर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, 'Better'. वहीं अर्जुन की बहन जाह्नवी कपूर ने कमेंट किया, 'OMG.'

यह भी पढ़ें- दिव्‍यांग फैन के प्‍यार से सलमान खान हुए अभिभूत, वीडियो शेयर कर कही ये बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है. 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं.

Source : News Nation Bureau

Photoshopped Photo Deepika Ranveer Old Age Photo Ranveer Singh Arjun Kapoor old age photo Arjun Kapoor Deepika Padukone Sonam Kapoor
Advertisment