B'day special: जानें क्यों है दलेर मेहंदी को पटना से इतना लगाव

पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने विश्व में भांगडा को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
B'day special: जानें क्यों है दलेर मेहंदी को पटना से इतना लगाव

पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी (फाइल फोटो)

पटना, बिहार में जन्मे दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त, 1967 को हुआ था। आज उनका 61वां जन्मदिन है। पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने विश्व में भांगडा को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा की है। वह एक भारतीय गायक, गीतकार, लेखक, रिकॉर्ड निर्माता, कलाकार और पर्यावरणविद है। दलेर को जहां अपनी मेहनत से दुनिया भर का नाम और शोहरत मिली, वहीं वो अपनी जिंदगी में आलोचनाओं और विवादों का भी शिकार हुए हैं।

Advertisment

खैर यह तो बात हुई उनके जीवन की, पर कम ही लोग जानते हैं कि उनका पटना से लगाव बहुत गहरा है। उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था। 350 वें प्रकाश पर्व के बाद तख्त साहिब में हाजिरी लगाने पहुंचे दलेर मेहंदी ने अतीत को याद करते हुए बताया था कि गुरुघर के कर्मियों के बीच बनाये गये स्टाफ क्वार्टर में उसका जन्म 10 नवंबर, 1966 को हुआ था। जिस समय जन्म हुआ, गुरुघर में उस समय गुरु महाराज के 300 वें शताब्दी गुरुपर्व की तैयारी चल रही थी।

उनका बचपन भी पटना में ही गुजरा। जिस घर में दिलेर मेहंदी का बचपन गुजरा। उस घर के कमरे में आजभी सेवादार ही रहते हैं. मां की सहेली पड़ोसी राधा देवी व बहन चरणजीत कौर व गुरमीत कौर की सहेली प्रेम सुंदर देवी व पिता के दोस्त इंदर सिंह बताते हैं कि गुरुघर में सेवा देने या फिर किसी काम से बाहर जाने के लिए वह में भाई बहन को देखरेख के लिए यहीं छोड़ कर जाते थे।

और पढ़ें- 2003 मानव तस्करी मामले में दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा, गिरफ्तारी के तुरंत बाद मिली बेल 

इंदर सिंह बताते हैं कि दलेर जब भी गुरुघर में आते हैं, वे अपने पुराने कमरे में आकर एक बार नतमस्तक होते हैं। फिर भूमि को स्पर्श करते हैं। कहते हैं कि यह जन्मस्थान की पवित्र धूल है।

Source : News Nation Bureau

Human Trafficking Punjabi Pop Singer Daler Singer Daler Mehndi Patna
      
Advertisment