logo-image

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बच्ची को पहनाई फ्रॉक, फैंस बोले-सो क्यूट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं.

Updated on: 02 May 2023, 07:42 PM

मुंबई :

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. वर्तमान में, करण  (Karan Singh Grover) और बिपाशा (Bipasha Basu) अपने जीवन के सबसे अच्छे फेस का आनंद ले रहे हैं , उन्होंने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया. हाल ही में कपल ने फैंस के साथ अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की.  देवी की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर होते ही वायरल होने लगी. इससे पहले आज, बिपाशा ने करण और देवी के साथ एक और तस्वीर साझा की थी. और फैंस को उनकी क्यूटनेस पर फिदा होते देखा गया था. 

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और उनकी बेटी के साथ एक प्यारी सी फोटो साझा की. फोटो में, वह एक ब्लू कलर की फ्रॉक पहने दिख रही हैं, इस ड्रेस में वो बहुत क्यूट लग रही हैं. बता दें देवी की फ्रॉक को व्हाइट हेयरबैंड और व्हाइट जूते के साथ पेयर किया गया है. ये हेयरबैंड उनकी क्यूटनेस पर चार चांद लगा रहा है. वहीं दूसरी तरफ करण को ब्लैक कलर की शर्ट में देखा जा सकता है. साथ ही मम्मी बिपाशा ने भी बेबी के साथ खुद को भी ब्लू ड्रेस में स्टाइल किया है. उन्हें बेटी तरफ पॉउट बनाते हुए देखा जा सकता है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

ऐसी मनाई थी सालगिरह

हाल ही में करण और बिपाशा ने अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई. उन्होंने इस विशेष अवसर को मनाने के लिए मुंबई का सेंट रेजिस चुना, जहां उन्होंने सात साल पहले शादी की थी. करण को उनकी सालगिरह पर बधाई देने के लिए, बिपाशा ने एक हार्दिक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके कोर्ट मैरिज के पलों को दिखाया गया है. वहीं कपल्स के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो करण ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फाइटर में नजर आने वाले हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में उतरेगी. वहीं बिपाशा बासु अभी ब्रेक पर हैं.