बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

छह महीने पहले ही बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके पहले उनकी करन के साथ झगड़े की भी अफवाह उड़ी थी।

छह महीने पहले ही बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके पहले उनकी करन के साथ झगड़े की भी अफवाह उड़ी थी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

बिपाशा बासु ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। गौरतलब है कि छह महीने पहले ही बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी।

Advertisment

बिपाशा बसु ने एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए अपील करते हुए कहा, 'मेरे जीवन के इस बड़े फैसले को हम पर छोड़ दें। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें अफवाह हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।' बिपाशा ने नाराज़गी जताते हुए बोला, 'मुझे नहीं पता कि ये अफवाह कौन उड़ा रहा है।'

बता दें कि हाल ही में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के झगड़ों के बीच एक खुशखबरी सुनने में आई थी। खबरों के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर हाल ही में बिपाशा को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को भी कई बार क्लीनिक के चक्कर लगाते देखा गया है। लेकिन बिपाशा ने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

Source : News Nation Bureau

Karan Singh Grover Bipasha Basu
      
Advertisment