ये है बिग बॉस 10 के सेलेब्रिटी प्रतिभागी, जानिये इनके बारे में

ये है घर में सेलेब्रिटी प्रतिभागी..

ये है घर में सेलेब्रिटी प्रतिभागी..

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
ये है बिग बॉस  10 के सेलेब्रिटी प्रतिभागी, जानिये इनके बारे में

ये है घर में सेलेब्रिटी प्रतिभागी

Advertisment

लोपमुद्रा राउत

लोपमुद्रा एक भारतीय मॉडल हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र इनकी अपनी एक अलग पहचान है। लोपमुद्रा महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। 2016 के मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में पार्टीसिपेट कर चुकी है।

रोहन मेहरा
रोहन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुके हैं। रोहन मेहरा इस शो में नक्ष का किरदार निभा चुके हैं।

वीजे बानी
वीजे बानी MTV Roadies से लोगों के बीच लोकप्रिय है। बानी अपनी फिट बॉडी के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। बानी चंडीगढ़ से है।

करन मेहरा

टीवी के स्टार करन मेहरा आज घर-घर की पहचान बन चुके है। करन स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभा चुके हैं।

गौरव चोपड़ा

गौरव चोपड़ा छोटे पर्दे के बड़े स्टार हैं। काफी सारे रियलिटी शो में में हिस्सा ले चुके हैं। 'डोली अरमानों की', 'उतरन' जैसे डेपी सोप्स और 'नच बलिए', 'जोर का झटका' जैसे रिऐलिटी शो की शान रह चुके हैं।

राहुल देव 

राहुल देव शो में एक सेलेब्रिटी के तौर पर हैं। वो साउथ इंडियन और बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के तौर पर काम कर चुके हैं। वो मॉडल भी रह चुके हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों एक्ट्रेस है। उन्होंने  'एक ही भूल', मेरी लाइफ में उसकी वाइफ' और 'एक चतुर नार' जैसी कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड डेब्यू उन्होंने 'ब्लैकमेल' फिल्म से किया।

Source : News Nation Bureau

Salman Khan bigg-boss bigg boss 10
      
Advertisment