मुंबई: 29 साल के संगीतकार करन जोसफ ने की आत्महत्या

29 वर्षीय,संगीतकार करन जोसफ ने मुंबई की एक इमारत के 12 वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
मुंबई: 29 साल के संगीतकार करन जोसफ ने की आत्महत्या

करन जोसफ (फाइल फोटो)

संगीत की दुनिया में सन्नाटा छा गया जब एक उभरते सितारे की धुन हमेशा के लिए थम गयी। 29 वर्षीय,संगीतकार करन जोसफ ने मुंबई की एक इमारत के 12 वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Advertisment

बेंगलुरु के रहने वाले जोसफ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए हाल ही में मुंबई शिफ्ट हुए थे। पिछले महीने से वह बांद्रा के कॉनकोर्ड अपार्टमेंट में अपने एक दोस्त घर पर रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कथित आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

एक पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, 'जोसफ अपने दोस्तों के साथ फ्लैट के 12 वीं मंजिल पर रह रहा था। शनिवार रात को जोसफ और उसके सभी साथी लिविंग रूम में बैठ कर टीवी पर न्यूज देख रहे थे। जोसफ की नजरे लगातार खिड़की के बाहर टिकी थी। करीब 8 बजकर 45 मिनट पर अचानक वह उठा और बिना ग्रिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।'

और पढ़ें: जन्मदिन विशेष: अनुराग कश्यप जिन्होंने अपने एक्सपेरिमेंट से फिल्मों को काल्पनिक से वास्तविक बना दिया

अपने साथियों के बीच में 'मैडफिंगर्स' के नाम से मशहूर, जोसफ के लिए उनका 'कीबोर्ड' उसके शरीर के किसी अंग जैसा था। जहां भी जाते, कीबोर्ड उनके साथ रहता था। उनके दोस्त अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

और पढ़ें: बिग बॉस 11: नया प्रोमो रिलीज, टीवी की नागिन बनी सलमान खान की 'पड़ोसन', देखें वीडियो

Source : News Nation Bureau

Pianist mumbai Bengaluru suicide Karan Joseph Musician
      
Advertisment