'बेगम जान' का पहले दिन कलेक्शन आउट, विद्या की मेहनत को दर्शकों ने सराहा
विद्या बालन स्टारर मूवी 'बेगम जान' को दर्शकों ने पहले दिन अच्छा रिस्पांस दिया है। मूवी का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 4 करोड़ है।
नई दिल्ली:
विद्या बालन स्टारर मूवी 'बेगम जान' को दर्शकों ने पहले दिन अच्छा रिस्पांस दिया है। मूवी का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 4 करोड़ है। लीड रोल में दर्शकों ने विद्या बालन को खूब सराहा है।
मूवी के डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने इस मूवी के बारे में कहा कि उन्होंने इस मूवी को रीक्रिएट करने की कोशिश की है। दरअसल यह मूवी बंगाली मूवी 'राजकाहिनी' की रीमेक है। इसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता ने लीड रोल प्ले किया था।
और पढ़ें: करिश्मा के एक्स हसबैंड ने की फिर से शादी, बॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी हैं 'तीसरी वाइफ'
इस मूवी की टक्कर हॉलीवुड मूवी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' से हुई है। कहा जा रहा था कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' भारत में बहुत लोकप्रिय है। इस वजह से बेगम जान को नुकसान होने की अशंकाएं जताई जा रही थीं। जबकि मूवी के डायरेक्टर श्रीजीत ने कहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
बेगमजान दर्शकों के उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरती है। सभी रोल बहुत दमदार हैं। नेगेटिव रोल में चंकी पांडे ने भी दर्शकों को क्लास एक्टिंग का एग्जाम्पल दिया है। स्टोरी भारत-पाकिस्तान के समय बंटवारे के हाल को दर्शाती है।
और पढ़ें: एकता कपूर ने रखा डिजिटल दुनिया में कदम, 'एएलटी बालाजी एप्लिकेशन' को किया लांच
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा